गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे परियोजना पूरी होने से एनएच-48 पर वाहनों का का दबाव काफी कम होने की उम्मीद है। महिपालपुर के पास हाईवे से जोड़ने का काम कुछ शेष रह गया है। उम्मीद है कि एक माह में कार्य पूरा हो जाएगा। द्वारका एक्सप्रेसवे से सीधे एयरपोर्ट तक जाने का रूट चालू हो चुका है। फिलहाल द्वारका एक्सप्रेसवे से सीधे एयरपोर्ट की तरफ एवं हाईवे से गुरुग्राम की तरफ निकल सकते हैं। धौलाकुआं की तरफ जाने के लिए द्वारका एक्सप्रेसवे से वाहन महिपालपुर में हाईवे पर सीधे पहुंच जाएं, इसके लिए टनल के साथ छह लेन की सड़क का निर्माण अंतिम चरण में है। दोनों तरफ दो लेन की सर्विस लेन भी है। निर्माणाधीन सड़क से वाहन निकल रहे हैं लेकिन कई बार ट्रैफिक का भारी दबाव बढ़ जाता है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव और कम हो जाएगा। 29 किमी लंबी इस एक्सप्रेसवे का 19 किमी हिस्सा हरियाणा में है, जिस पहले ही आम जनता के लिए खोला जा चुका है। हालांकि, इस भाग का आधिकारिक रूप से विधिवत शुभारंभ नहीं हुआ है। 3.6 किलोमीटर लंबी आठ लेन की सुरंग जो द्वारका एक्सप्रेसवे को आईजीआई एयरपोर्ट से जोड़ती है। दूसरी 1.5 किलोमीटर लंबी दो लेन की सुरंग, जो एक्सप्रेसवे को एनएच 48 से जोड़ती है। ब्यूरो