मानेसर। सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव ने मानेसर गांव में स्थित बाबा न्यारामदास गोशाला में 35 लाख की लागत से तैयार होने वाली वायर मेश बाउंड्री वॉल के कार्य का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पार्षद मनोज कुमार, निगम अधिकारी और गोशाला कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। बाउंड्री वॉल गोशाला की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उद्घाटन के दौरान, निगम के अधिकारियों और ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि काम समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ बिना किसी समझौता किए पूरा किया जाए। गोमाता की सेवा के लिए यह कार्य बेहद जरूरी है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद