पलवल। चेन्नई (तमिलनाडु) में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पलवल के खिलाड़ी देव चौहान अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उनका चयन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वह अंडर-18 बालक वर्ग की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में भाग लेंगे और हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और तमिलनाडु एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में पांच दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 23 से 27 अक्टूबर तक चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता में हरियाणा के 157 एथलीट खिलाड़ी भाग लेंगे। खेल मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में पलवल जिले से देव चौहान एकमात्र खिलाड़ी के रूप में हिस्सा लेंगे। उनसे प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है। संवाद