फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल में 270 पीएम-श्री स्कूल खोलेंगे: सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल छोड़ने वाले छात्रों का आंकड़ा एक साल में करेंगे शून्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को सेक्टर-49 स्थित सत्या स्कूल के उद्घाटन के लिए जिले में मौजूद रहे। सीएम ने इस दौरान स्कूल शिक्षा पर राज्य की पॉलिसी और आगामी योजनाओं के बारे में खुलकर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि आने वाले एक साल में पीएम-श्री योजना के तहत प्रदेश के 135 खंड में 270 स्कूल खोलेंगे। इसमें नई शिक्षा नीति को लागू करेंगे। राज्य जीरो ड्रॉप आउट पॉलिसी पर बात करके हुए उन्होंने स्कूल छोड़ने वाले छात्रों को काम कर रहा है। इससे स्कूल छोड़ने वाले छात्रों का फिर से शिक्षा से जोड़ने की कवायद पर भी बात की। उन्होंने कहा कि अगले एक साल में स्कूल छोड़ने वाले छात्रों का आंकड़ा शून्य होगा। लक्ष्य की पूर्ति के लिए छह से 18 वर्ष के आयु वर्ग में 48 लाख बालक व किशोरों का डेटा बेस तैयार किया गया है। सभी की शैक्षणिक योग्यता का अपडेट लेकर इस दिशा में जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा से छात्रों को जोड़ने के लिए कक्षा 10वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को सरकार ने साढ़े पांच लाख टेबलेट बांटे हैं। उन्होंने कहा कि छात्र परिवहन सुरक्षा योजना के तहत 150 बस की सेवा शुरू की गई है। उन्होंने प्रदेश के 40 स्कूलों में निशुल्क शिक्षा मुहैया कराने के लिए भारती फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव, पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन और अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें