फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेटा में बाइक टच होने पर क्रेटा कार में सवार युवकों ने एकाउंटेट को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। डीएलएफ गोल्फ कोर्स रोड पर एक निजी कंपनी में अकाउंटेट के साथ मारपीट करने, उसका पर्स व चेन छीनने का मामला सामने आया है। विवाद का कारण, बस अड्डे के पास मोड़ पर बाइक के मुड़ने पर क्रेटा कार का उससे टच होना बताया जा रहा है। क्रेटा नंबर के आधार पर सेक्टर 14 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वारदात बुधवार शाम करीब साढ़े 6 बजे की है। मामले की शिकायत बृहस्पतिवार शाम को पुलिस को मिली। गांव दौलताबाद निवासी ललित कौशिक गोल्फ कोर्स रोड स्थित एक कंपनी में अकाउंट मैनेजर हैं। वह बाइक से कार्यालय से घर जा रहे थे। सेक्टर-12 क्षेत्र में यू-टर्न लेने के दौरान हल्की से बाइक टच होने पर क्रेटा कार सवार से उनकी बहस हो गई। कार से दो युवक उतरे और मैनेजर की बाइक की चाबी निकाल ली। चाबी वापस मांगी तो आरोपियों ने मैनेजर को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। दबंग तब तक पीटते रहे जब तक पीड़ित बेहोश नहीं हो गया। कुछ देर बाद होश आया तो उसकी सोने की चेन व पर्स गायब था। पर्स में 18 हजार रुपये नकद व अन्य कागजात थे। वहां मौजूद एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने पीड़ित को आरोपी की क्रेटा कार का नंबर बताते हुए कहा कि वो भाग चुके हैं। फिर पीड़ित ने अपने भाई के पास फोन किया तो भाई वहां पहुंचे। जिसके बाद घायल को पुष्पांजलि अस्पताल में दाखिल कराया गया। अस्पताल से सूचना पुलिस को दी गई। तब सेक्टर-14 थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान लिए। जिसके आधार पर बृहस्पतिवार रात सेक्टर-14 थाने में आरोपियों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी व चोरी का मामला दर्ज किया गया। कार किसी अभिनव शर्मा के नाम पर रजिस्टर्ड बताई जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें