गुरुग्राम। सेक्टर-112 स्थित जारा रोसा सोसाइटी के लोगों का संघर्ष रंग लाया। रविवार को सोसाइटी को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली 24 मीटर रोड का निर्माण शुरू हुआ। इसके पहले लंबे समय से इस सड़क के लिए संघर्ष कर रहे निवासियों ने पिछले दिनों सड़क निर्माण के लिए खुद फंड एकत्र करना शुरू किया था। लोगों ने हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर और स्थानीय निगम पार्षद रामअवतार राणा से भी गुहार लगाई थी। लोगों के संघर्ष और एकजुटता को देखते हुए प्रशासन जागा और रविवार को सड़क निर्माण के लिए रोड़ियां गिराई जाने लगी। स्थानीय निवासियों अनिल, अजय, आनंद, संजीव, अभिषेक, मनीष, रजनीश, राजकुमार विभोर, विभोर, लोकश, नितिन, राकेश आदि ने बताया कि नगर निगम ने रोड़ियां गिराई हैं मगर यह वादा किया है कि बरसात से पहले पूरी सड़क बना दी जाएगी। संवाद