फोटो-
गलत दिशा में दोपहिया वाहन चलाने से बाज नहीं आ रहे चालक
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर सिटी की सड़कों पर वाहन चालक गलत दिशा में वाहन चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि मानों इन चालकों को किसी का भी डर नहीं। विभिन्न सड़कों पर स्कूटी, बाइक और ऑटो बेखाैफ गलत दिशा में वाहन चलाते हुए मिल जाते हैं। शहर के गुरुद्वारा रोड, अग्रवाल धर्मशाला चौक, बर्फखाना रोड, सोहना चौक से राजीव चौक रोड समेत अन्य सड़कों पर गलत दिशा में दोपहिया वाहन चलते हैं। गलत दिशा में चलने वाले वाहनों के कारण सड़कों पर हादसे होने का खतरा हर वक्त बना रहता है। एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे) सत्यपाल यादव ने कहा कि गलत दिशा में चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटे जा रहे हैं। यातायात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए जाएंगे कि जो भी वाहन गलत दिशा में चलता मिलता है, तो उसके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाए।