चंदू बुढे़रा के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में किया जाएगा रखरखाव का काम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की ओर से चंदू बुढ़ेरा के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) में रखरखाव का काम किया जाना है । इसके अतिरिक्त, बख्तावर चौक पर जल आपूर्ति की पाइपलाइन को स्थानांतरित करने का कार्य भी प्राधिकरण द्वारा किया जाना। इस कारण 5 अगस्त सुबह 10 बजे से 6 अगस्त रात 10 बजे तक चंदू बुढ़ेरा के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से जलापूर्ति पूर्ण रूप से बंद रहेगी।
संयंत्र बंद होने से इस अवधि के दौरान प्रभावित क्षेत्रों में दयानंद कॉलोनी, पुराना गुरुग्राम, लक्ष्मण विहार, नई कॉलोनी बूस्टर, छोटी माता बूस्टर, सेक्टर 4, 5, 7, 9, 10, 11, 12, 33, 34, 37सी, 37डी, 81 से 115 तथा बूस्टिंग स्टेशन सेक्टर 51 (सभी सेक्टर 42-74, गांव बादशाहपुर) शामिल हैं। प्राधिकरण ने क्षेत्र के सभी निवासियों से अनुरोध किया शटडाउन अवधि के दौरान पूर्ण शुष्क स्थिति से बचने के लिए पानी का उपयोग सही तरीके से करें। अभी से पानी को स्टोर कर लें।