फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी में डिजिटल तरीके से होगी पेयजल आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी में डिजिटल तरीके से होगी पेयजल आपूर्ति
विज्ञापन

गुरुग्राम। स्मार्ट सिटी में जलापूर्ति भी अब स्मार्ट तरीके से होगी। पानी की मुख्य लाइनों पर डिजिटल मीटर लगेंगे। चुनाव खत्म होने के बाद यह काम शुरू किया जाएगा। शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत पेयजल आपूर्ति को केंद्रीयकृत कंट्रोल रूम से जोड़ा जा रहा है। इसके तहत सोसायटियों में आपूर्ति किए जा रहे पानी की लाइन पर डिजिटल मीटर लगाए जाएंगे। इसके लिए जीएमडीए ने चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही कार्य शुरू कर दिया, लेकिन आदर्श आचार संहिता लगने के कारण कार्य को बीच में ही रोक दिया गया। इस कारण टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। अधिकारियों के मुताबिक, शहर की अनेक सोसाइटियां ऐसी हैं, जिनमें पहले से एनालॉग मीटर लगे हुए हैं। कई मीटर ऐसे हैं, जो या तो बंद पड़े हैं या खराब हैं, जो कम रीडिंग बता रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि सोसायटी व अन्य संस्थानों में लगे मीटरों के साथ-साथ नए डिजिटल मीटर भी लगाए जाएंगे। यह मीटर केंद्रीयकृत कंट्रोल रूम से कनेक्ट होंगे। जीएमडीए के अधिकारी इन मीटरों से रीडिंग कार्यालय में बैठे-बैठे ही प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, इन मीटर में आने वाली रीडिंग की तुलना सोसाइटी व अन्य संस्थानों में पहले से लगे एनालॉग मीटर से भी की जाएगी। गड़बड़ी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें