फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तीन दिन से पानी की आपूर्ति बाधित, महंगे टैंकर मंगाने को मजबूर लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-31 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में करीब तीन दिन से घरों में पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोग परेशान हैं। पानी नहीं आने के कारण लोगों को रोजमर्रा के काम करने में दिक्कत हो रही है। कई लोग महंगे दामों पर टैंकर मंगवाने को मजबूर हैं, जबकि कुछ परिवार पहले से स्टोर किए गए पानी से काम चला रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार कई दिनों से पानी नहीं आने के कारण उन्हें अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
-
करीब तीन दिन से पानी नहीं आ रहा है। इससे रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं और मजबूरी में टैंकर मंगवाना पड़ रहा है। -ए के गर्याली
पानी नहीं आने से टैंकर मंंगवाना पड़ रहा है। इससे अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं, जिससे आर्थिक नुकसान हो रहा है। -ललित तिवारी
प्रशासन की ओर से पानी की आपूर्ति बंद होने की कोई जानकारी नहीं दी गई है। जेई भी फोन नहीं उठा रहे हैं। -मधु सोनी
पानी की समस्या के कारण काफी परेशानी हो रही है। पहले से स्टोर किए पानी से किसी तरह काम चल रहा है। -प्रवीन शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें