सोहना। जनस्वास्थ्य विभाग ने करीब एक वर्ष से खराब पड़ी पानी की मुख्य लाइन को दुरुस्त कर दिया है। लाइन खराब होने से दुकानों के बेसमेंट में पानी भर रहा था, जिससे दुकानदार परेशान थे। कस्बे के आंबेडकर चौक बाईपास के सर्विस रोड के नीचे से रोजकामेव औद्योगिक क्षेत्र में जा रही पानी की मुख्य पाइपलाइन में करीब एक वर्ष से रिसाव था। इसकी शिकायत कई बार दुकानदार विभागीय अधिकारियों को कर चुके थे लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं किया गया था। अब करीब एक साल बाद उक्त लाइन को विभाग ने दुरुस्त कर दिया है। जेई खुर्शीद अहमद ने बताया कि पानी की पाइप लाइन के रिसाव को ठीक कर दिया गया है, जिससे भविष्य में कोई भी परेशानी नहीं होगी। संवाद