फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना के स्कूल में भरा पानी, कक्षाओं तक जाना मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। बारिश के बाद राजकीय संस्कृति मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर तालाब में तब्दील हो चुका है। यहां बारिश का पानी भर जाने से स्कूल परिसर तक जाना मुश्किल हो गया है। जलभराव होने से कीचड़, फिसलन और संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बना हुआ है। डेंगू, मलेरिया के बढ़ते मामलों के बीच जलभराव से निपटने के उपाय स्कूल परिसरों में नहीं किए गए हैं। स्कूल के शिक्षक हुकम सिंह के मुताबिक, बरसाती पानी खड़ा होने से बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। इसे निकालने के लिए नगरपरिषद को अवगत करा दिया गया है। नगर परिषद के अवर अभियंता अब्दुल के मुताबिक स्कूल में निर्माण कार्य कराने के लिए एस्टीमेट बनाया है। इसे मंजूरी नहीं दी गई है। मंजूरी मिलने पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा। परिषद ने स्कूल में पानी निकासी, गेट, टाइल, चारदीवारी आदि कार्यों के लिए करीब 25 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें