फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संकट: प्रचंड गर्मी में पानी का संकट, लोग परेशान

Wed, 14 Jun 2023 10:07 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रचंड गर्मी में पानी का संकट, लोग परेशान
विज्ञापन

सेक्टर-45 के लोगों को नहीं मिला बूस्टिंग स्टेशन से पानी

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। एक ओर गर्मी का कहर तो दूसरी ओर जल संकट। शहर के लोगों की परेशानी गर्मी में बढ़ गई है। बुधवार को सेक्टर-45 के बूस्टिंग पंप पर जलापूर्ति नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस सेक्टर में करीब 12,000 लोग रहते हैं।
लोगों ने बताया कि पिछले चार-पांच दिनों से यूजी टैंक में पानी कम आ रहा था। बुधवार को लोगों के घर में बिल्कुल पानी नहीं था। आरडब्ल्यूए महासचिव पुनीत पाहवा ने बताया कि टैंक खाली पड़ा है। जीएमडीए की लाइन में पानी नहीं आया है। निवासी बहुत परेशान हैं। जीएमडीए की ओर से जलापूर्ति बंद करने के बारे में कोई सूचना भी नहीं थी। अधिकारी इस पर कुछ बताने को तैयार नहीं है। इस सेक्टर में सेक्टर-51 के बूस्टिंग पंप से पानी आता है। सेक्टर-51 का बूस्टिंग पंप चंदू बुढ़ेरा के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़ा है। सेक्टर-45 निवासी बुजुर्ग रंगी कुंगर (75) ने बताया कि लोग टैंकर मंगाकर काम चला रहे हैं। आरडी सिटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रवीण यादव ने कहा कि प्रशासन संवेदनहीन हो चुका है। इस प्रचंड गर्मी में लोग जल संकट झेल रहे हैं।
विज्ञापन





-
विंडचैंटस सोसाइटी में 13 दिनों से नहीं आ रहा पानी
सेक्टर-112 स्थित विंडचैंटस सोसाइटी के लोगों को पिछले 13 दिनों से नहरी पानी नहीं मिल रहा है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष वीरेंद्र सैनी ने बताया कि केवल एक दिन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का घोषित कट था, बाकी अघोषित रूप से वाटर ट्रीटमेंट से जलापूर्ति नहीं हो रही है। 15 दिन पहले भी हमारी सोसाइटी में छह दिन तक पानी नहीं आया था। बुधवार को 13वें दिन हमारी सोसाइटी के 350 परिवार पूरी तरह टैंकर पर निर्भर हैं। इस पानी से लोग बीमार पड़ सकते हैं।
विज्ञापन



-
सेक्टर-102 स्थित इंपीरियल गार्डन में भी सुधार नहीं
सेक्टर-102 स्थित इंपीरियल गार्डन के बारे में जीएमडीए के अधिकारियों ने कहा कि वहां पाइप लाइन ठीक है, मगर लोगों को कहना है कि पानी में प्रेशर नहीं आ रहा है। जितना पानी मिलता रहा है, उसका केवल 50 फीसदी पानी मिल रहा है। लोगों को टैंकर मंगाकर काम चलाना पड़ रहा है। सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुनील सरीन ने बताया कि हमारी पानी की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें