फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जल संरक्षण अभियान आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा मंगलवार को खंड के गांव खेड़ला में एक विशेष जल संरक्षण अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) अनिल छिल्लर और जिला सलाहकार संजय कुमार ने किया। कार्यक्रम के दौरान जेई अनिल छिल्लर ने ग्रामीणों से कहा कि जल है तो जीवन है, और इसके बिना जीवन अधूरा है। इसलिए जल को संरक्षित किया जाना बेहद जरूरी है। विभागीय टीम ने लोगों को पानी के बहते नलों को तुरंत बंद करने और पानी की बर्बादी रोकने के प्रति जागरूक किया।इस मौके पर टीम ने गांव का निरीक्षण भी किया। पानी का दुरुपयोग करने वाले 10 उपभोक्ताओं को पर सख्त चेतावनी नोटिस जारी किए गए। इस अभियान में बीआरसी राजकुमार, गुरबाज सिंह और कई ग्रामीण मुख्य रूप से मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें