गुरुग्राम। नगर निगम ने राजेंद्रा पार्क क्षेत्र में विशेष वाटर कैंप लगाया। इस दौरान नागरिकों की पानी से संबंधित समस्याएं सुनीं गईं। निगम अधिकारियों के अनुसार शिविर में पानी के नए कनेक्शन के लिए 74 आवेदन मिले। वहीं, कई लोगों ने पानी आपूर्ति, मीटर और अन्य संबंधित शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि आम जनता को घर के पास ही सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा अवैध पानी कनेक्शनों एवं पानी चोरी पर रोक लगाने के उद्देश्य से इस प्रकार के विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर पार्षद सुरेखा चौहान भी मौजूद रहीं। संवाद