फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जमानत पर चल रहे तीनों आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर झाड़सा के पास नवंबर 2023 में बस में आग लगने से चार लोगों की मौत के मामले में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के खिलाफ अदालत ने वारंट जारी किया है। आरोपियों को जमानत मिलने के बाद अदालत में पेश नहीं हो रहे थे। बस संचालक राजेश कुमार, चालक राम और सहचालक प्रदीप शामिल हैं। घटना आठ नवंबर 2023 की रात हुई थी। इसमें 25 वर्षीय माया, उसकी छह वर्षीय बेटी दीपाली, 24 वर्षीय गर्भवती गायत्री और पांच वर्षीय अन्या की आग में जलकर मौत हो गई थी। जांच में सामने आया था कि डिक्की में खाना पकाने वाले सिलिंडर और पटाखे अवैध रूप से रखे गए थे। इन्हीं कारणों से आग फैल गई। इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी जमानत मिलने के बाद से कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे। इसके बाद अदालत ने वारंट जारी किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें