फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम से चंडीगढ़ के लिए आज से चलेंगी वॉल्वो बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम से चंडीगढ़ के लिए आज से वॉल्वो बस सेवा शुरू होगी। जिसमें गुरुग्राम डिपो की 5 वॉल्वो बसें चंडीगढ़ जाएंगी। इनके संचालन की तैयारी कर ली गई है। रोडवेज की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार पहली बस रात्रि 12.05 बजे चलेगी, दूसरी बस सुबह 4 बजे, तीसरी सुबह 7 बजे, चौथी सुबह 7.30 बजे और पांचवीं दोपहर 12 बजे गुरुग्राम से चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। ये बसें आईजीआई एयरपोर्ट और आईएसबीटी दिल्ली से होते हुए चंडीगढ़ जाएंगी। वॉल्वो बसों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू की जा चुकी है। गुरुग्राम रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक कुलबीर सिंह ढाका ने बताया कि वॉल्वो बसों में यात्रियों की सुविधा और कोविड-19 के नियमों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें