फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सुबह 4.30 बजे चंडीगढ़ जाने के लिए नहीं मिल रही वॉल्वो बस

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। चंडीगढ़ रूट पर सुबह 4.30 बजे जाने वाली वॉल्वो बस पिछले कई दिन बंद है। इस कारण सुबह के समय वॉल्वो बस में चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को सामान्य बस में सफर करना पड़ रहा है। वॉल्वो बस कई दिन पहले हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसे ठीक कराने के लिए कंपनी को भेजी गई थी। बस अभी तक कंपनी से ठीक होकर नहीं आई है। बीएस-4 वॉल्वो बसों का गुरुग्राम से वाया केएमपी होते हुए चंढीगढ़ रूट पर संचालन किया जा रहा है। इस रूट पर तीन वॉल्वो बसें चल रही थीं, जिनमें से सुबह 4.30 बजे वाली बस का संचालन नहीं हो रहा है। गुरुग्राम बस डिपो के सीआई दुलीचंद ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वॉल्वो बस को कंपनी में ठीक कराने के लिए भेजा गया है। बस के ठीक होने में कुछ दिनों का समय लगेगा। कंपनी से बस वापस आते ही रूट पर संचालित किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें