गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय में सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का आगाज हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस लक्ष्य गीत के साथ हुई, जिसके बाद स्वयंसेवकों को समाज सेवा के वास्तविक अर्थ और स्वयं से पहले आप के आदर्श वाक्य से रूबरू कराया गया। राष्ट्रीय शिविरों से लौटे स्वयंसेवकों ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे नए छात्र प्रेरित हुए। कुलपति प्रोफेसर संजय कौशिक की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय परिसर में सफाई अभियान भी चलाया गया। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डॉ. रेणु चौधरी, डॉ. अशोक खन्ना और डॉ कपिल दहिया भी मौजूद थे। संवाद