गुरुग्राम। सामाजिक संस्था श्री विश्वकर्मा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा कादीपुर रोड स्थित पूर्वांचल भवन के सभागार में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष संजीव शर्मा और महासचिव मधुसूदन विश्वकर्मा ने बताया कि 17 सितंबर को रोहतक की नई अनाज मंडी में आयोजित होने वाले श्री विश्वकर्मा महाकुंभ में संगठन के लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम के लिए आमंत्रण देने पहुंचे भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पांचाल और हरियाणा कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष व पार्षद रमेश बोहर आदि का गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया गया। देवेंद्र पांचाल ने आयोजन से संबंधित जानकारी दी। कहा कि गुरुग्राम विश्वकर्मा पांचाल समाज को सामाजिक, धार्मिक व राजनैतिक गतिविधियों के लिए भूखंड उपलब्ध कराए जाने की मांग मुख्यमंत्री से की जाएगी। संवाद