मानेसर। बदलते मौसम के कारण वायरल बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यूपीएचसी मानेसर और नखडोला पीएचसी केंद्र में बुखार के मरीजों में इजाफा हुआ है। मानेसर यूपीएचसी केंद्र में बुधवार को लगभग 110 मरीज आए, जिनमें 18 बच्चे शामिल थे। वहीं, नखडोला पीएचसी केंद्र में करीब 70 मरीज पहुंचे, जिनमें लगभग 28 बच्चे थे। इन सभी मरीजों में खांसी, जुकाम, सिरदर्द व वायरल बुखार के मरीज थे। नखडोला पीएचसी केंद्र डॉ. तरुन चोपडा व मानेसर यूपीएचसी केंद्र डॉ. प्रवीन ने बताया कि मौसम में अचानक बदलाव और बारिश के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बच्चों की संख्या ज्यादा होने से उनके माता-पिता स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आ रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर्स और स्टाफ लगातार मरीजों की देखभाल में लगे हुए हैं। मौसम बदलने के समय सावधानी बरतें और साफ-सफाई, गुनगुना पानी पीने और पोषण का ध्यान रखें। संवाद