मानेसर। मानेसर के भांगरौला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मौसम में बदलाव और उमस को देखते हुए लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान करीब 115 लोग जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। पीएचसी की टीम ने लोगों की आंखों की जांच की। इसके साथ ही मरीजों के सामान्य स्वास्थ्य की भी जांच की गई। डॉक्टरों ने लोगों को बदलते मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी। क्षेत्र में इन दिनों वायरल बुखार के मरीज भी बढ़ रहे हैं। मौसम में बदलाव और उमस के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो रही हैं। स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों में बुखार और अन्य मौसमी बीमारियों के लक्षण भी देखने को मिल रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्र की ओर से लोगों को साफ-सफाई का ध्यान रखने, साफ पानी पीने और मौसम के अनुसार सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। संवाद