मानेसर। बारिश के बाद क्षेत्र में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इसके साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। बुखार और अन्य परेशानी के कारण लोग इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पहुंच रहे हैं। बढ़ते मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्रों ने डेंगू और मलेरिया की जांच भी बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को मानेसर के तीनों पीएचसी पर बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचे। नखड़ौला पीएचसी में करीब 95 लोगों ने इलाज कराया। वहीं, भांगरौला पीएचसी में 125 और कासन पीएचसी में 105 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। डॉक्टरों के अनुसार, इनमें सबसे ज्यादा मरीज वायरल बुखार से पीड़ित मिले। स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. तरून चोपड़ा ने बताया कि कि बुखार होने पर खुद दवा लेने के बजाय डॉक्टर से जांच करानी चाहिए, बदलते मौसम के बीच अपनी सेहत का ध्यान रखें। संवाद