गुरुग्राम। सेक्टर-81 स्थित विपुल लावण्या सोसाइटी में केबल फॉल्ट के कारण 24 घंटे तक लोग बगैर बिजली के रहे। सोसाइटी में करीब 500 परिवार रहते हैं। खेड़कीदौला से आने वाले अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट के कारण यह समस्या आई। बिजली कर्मियों को फॉल्ट ढूंढने में समय लगा। बृहस्पतिवार शाम सात बजे तक दोबारा बिजली बहाल हो पाई। सोसाइटी के निवासी अमित शेखर ने बताया कि सोसाइटी में 24 घंटे बाद बिजली आई है। सोसाइटी के आधे लोगों को पता भी नहीं है कि जेनसेट पर बिजली चल रही है। जेनसेट से बिजली चलने पर प्रति यूनिट 30 रुपये का बिल आता है। संवाद