फोटो-
यमुना सिटी। जेवर के आलियाबाद उर्फ मेहंदीपुर में गांव की मुख्य सड़कें टूटी हुई है। सड़कों में कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में नाली का पानी जमा हो रहा है। गांव वालों को नाली के पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। बारिश के दौरान हालात और खराब हो जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी इस समस्या का समाधान न तो गांव के प्रधान कर रहे हैं और न ही स्थानीय प्रशासन। स्थानीय निवासी शाहिद, कमरुद्दीन और आस मोहम्मद सहित अन्य लोगों ने बताया कि गांव में नाली भरी हुई है, जिसकी साफ-सफाई नहीं हुई है। सड़कें टूटी हुई है, जिसकी अब तक मरम्मत नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उनकी समस्या का जल्द-से-जल्द समाधान किया जाए। ब्यूरो