गुरुग्राम। पावर पले स्पोर्ट्स अकादमी के मैदान पर शुक्रवार को विलो वंडर्स-11 और डायनामिक स्पोर्ट्स-11 के बीच 15 ओवर का मैच खेला गया। इसमें विलो वंडर्स की टीम ने डायनामिक-11 की टीम को एक विकेट से हराया। टॉस जीतकर डायनामिक स्पोर्ट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 103 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विलो वंडर्स की टीम ने 13.5 ओवर में मैच जीत लिया। विलो वंडर्स की ओर से विहान को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और तोहिद को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। संवाद