फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विक्ट्री एकेडमी ने पेनल्टी शूटआउट में जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-52 स्थित आर्डी सिटी के मैदान पर आयोजित जूनियर फुटबॉल टूर्नामेंट में विक्ट्री एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। टूर्नामेंट का फाइनल विक्ट्री एकेडमी और एकेडमिकल के बीच खेला गया। जिसमें विक्ट्री एकेडमी ने एकेडमिकल फुटबॉल एकेडमी को पेनल्टी शूटआउट में 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इसमें पांच से नौ वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने हिस्सा लिया और कड़ी स्पर्धा के बीच युवा सितारों ने अपनी फुटबॉल स्किल्स का लोहा मनवाया। कोच आदिल ने कहा कि टीम ने पेनल्टी शूटआउट में शानदार संयम दिखाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें