फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bittu Bajrangi: VHP ने बिट्टू से किया किनारा, कहा- बजरंग दल से कोई संबंध नहीं; एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

Wed, 16 Aug 2023 06:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नूंह

सार

नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी को मंगलवार को मेवात सीआईए पुलिस ने फरीदाबाद से गिरफ्तार किया था। पहले खबर आई थी कि उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बुधवार को बिट्टू को अदालत में पेश किया गया। 
विज्ञापन
बिट्टू बजरंगी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व हिंदू परिषद ने बुधवार को हरियाणा के नूंह हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार गोरक्षक बिट्टू बजरंगी से किनारा कर लिया है। संगठन ने बयान जारी करते हुए कहा कि बजरंग दल का कार्यकर्ता बताया जाने वाला राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी का बजरंग दल से कभी कोई संबंध नहीं रहा है। बिट्टू द्वारा कथित तौर पर जारी किए गए वीडियो को संगठन उचित नहीं मानता है। बुधवार को बिट्टू बजरंगी को हरियाणा की नूंह जिला अदालत में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी को मंगलवार को मेवात सीआईए पुलिस ने फरीदाबाद से गिरफ्तार किया था। पहले खबर आई थी कि उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस ने भी शुरू में यही बताया कि बिट्टू को केवल पूछताछ के लिए उठाया गया है। अब जानकारी आई है कि बिट्टू को नूंह हिंसा से पहले भड़काऊ वीडियो जारी करने के आरोप में पकड़ा गया है।

बिट्टू बजरंगी को उषा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नूंह की शिकायत पर दर्ज हुए मुकदमा नंबर 413 दिनांक 15 अगस्त 2023 धारा 148, 149, 332, 353, 186, 395, 397, 506 आईपीसी व आर्म्स एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद बुधवार को बिट्टू को कोर्ट में पेश किया गया। 

विज्ञापन

इससे पहले बिट्टू बजरंगी ने एक मीडिया चैनल से बातचीत में दावा किया था कि नूंह में शोभा यात्रा के उपद्रवियों ने साजिश के तहत दंगा किया। बिट्टू ने बताया कि उसे कई दिनों से सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिल रही थी। उसे मेवात आने को लेकर धमकाया जा रहा था। इसलिए उसने वीडियो पोस्ट कर आने की बात कही थी। उसे नहीं पता था कि उपद्रवियों ने इस तरह की तैयारी कर रखी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें