पलवल। यातायात पुलिस ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रविवार को बस व ऑटो स्टैंड पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों, साइबर अपराध से बचाव और दुर्घटना के समय घायलों की मदद के महत्व के बारे में जानकारी दी। थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक जगबीर सिंह ने कहा कि छोटी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है, इसलिए यातायात नियमों की हमेशा पालना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाना सबसे बड़ी मानव सेवा है। सरकार ने ऐसे मददगारों को पांच हजार रुपये का प्रोत्साहन देने का प्रावधान किया है। इस अवसर पर पुलिस टीम ने भारी व हल्के वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई और चालकों को आगे वाली गाड़ी से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी। इसके साथ ही डीजल ऑटो चालकों को वायु प्रदूषण रोकने के लिए सीएनजी ऑटो अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। संवाद