- अंबाला में जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, ऑलराउंड में हासिल किया दूसरा स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के नेहरू स्टेडियम की जिम्नास्ट खिलाड़ी वासुसेनी ने अंबाला में आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच रजत पदक जीते। 15 अक्तूबर को वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता में उन्होंने ऑलराउंड मुकाबले में दूसरा स्थान हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने एसजीएफआई (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) स्कूल नेशनल्स के लिए क्वालीफाई कर लिया। वासुसेनी की इस उपलब्धि से उनके कोच और साथी खिलाड़ी उत्साहित हैं। पांच रजत पदक जीतकर उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा का परिचय दिया। अब वह राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली एसजीएफआई स्कूल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। उनके प्रशिक्षक नवीन सैनी ने उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता वासुसेनी की मेहनत, लगन और नियमित अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर ऑलराउंड में दूसरा स्थान हासिल किया। अब राष्ट्रीय स्तर पर भी उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।