गुरुग्राम। सेक्टर 37 सी का एक बड़ा खाली प्लॉट कचरे का डंपिंग ग्राउंड बनता जा रहा है। आस-पास की सोसाइटियों को इस गंदगी से काफी परेशानी हो रही हैं। निवासियों ने बताया कि यहां कचरे को नगर निगम बिल्कुल नहीं उठा रहा है। साथ में कबाड़ी उपयोगी चीजे निकाल कर बेकार कचरा छोड़ देते हैं। बीपीटीपी पार्क सेरेन, जेनरेशन, स्पेशियो के साथ- साथ सेक्टर 37 की सोसाइटियों काेरोना ऑप्टस, तक्षशिला हाईट्स, आईएलडी ग्रींस, अपेक्स आवर होम्स आदि के निवासियों को भी इससे दिक्कत हो रही है। निवासियों ने इस डंपिंग ग्राउंड से कचरा को नियमित उठाने की मांग नगर निगम से की है। संवाद