फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सिरहौल में दुकानों पर बेचे जा रहे थे ऊषा के नकली पंखे

विज्ञापन
जांच करती पुलिस की टीम।
विज्ञापन
कंपनी व पुलिस ने बर्तन व इलेक्ट्राॅनिक्स की दुकानों पर छापामारी कर अवैध पंखे किए बरामद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। इंडियन फैन मैन्यूफक्चर्स एसोसिएशन की ओर से अधिकृत जांच एजेंसी स्पीड सर्च एंड सिक्योरिटी कंपनी और पुलिस ने एक साथ मिलकर सिरहौल में बर्तन व इलेक्ट्राॅनिक्स की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान ब्रांडेड कंपनी के नाम के अवैध पंखे बरामद किए गए। कंपनी के फील्ड आफिसर की ओर से सेक्टर 18 थाने में मामला दर्ज कराया गया।
विज्ञापन





कंपनी के दिल्ली एनसीआर के मैनेजर आपरेशंस अनिल देसवाल ने बताया कि उनके पास सूचना थी कि सिरहौल की बर्तन और इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान पर ब्रांडेड कंपनी के नकली पंखे बेचे जा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने दुकान पर जाकर इसकी जांच की। उन्होंने सेक्टर 18 पुलिस को भी मौके पर बुलाया। पुलिस और जांच एजेंसी की टीम ने संयुक्त रूप से सिरहौल में रोशन बर्तन व इलेक्ट्रिकल्स स्टोर और आदित्य बर्तन व व इलेक्ट्रिकल्स स्टोर पर छापेमारी की। दोनों दुकानों से 11 पंखे नकली बरामद हुआ। उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। जांच एजेंसी ने रोशन बर्तन व इलेक्ट्रिकल्स स्टोर के रहीस और आदित्य बर्तन व व इलेक्ट्रिकल्स स्टोर के प्रदीप के खिलाफ थाने में काॅपी राइट एक्ट का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें