फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: टैक्स नहीं भरा, उप्पल हाउसिंग की इमारत सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। नगर निगम मानेसर ने प्रॉपर्टी टैक्स न भरने पर बृहस्पतिवार को आईएमटी सेक्टर-2 स्थित उप्पल हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड के एल टावर को सील कर दिया है। इमारत पर करीब तीन करोड़ 25 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था। निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने बताया कि जब तक बकाया टैक्स का भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक सील नहीं खोली जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार वित्त वर्ष 2024-25 तक के ब्याज में छूट दी जा रही है, जिसका लाभ संपत्ति मालिक 30 जून तक टैक्स जमा करके उठा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें