गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों का डाटा वन स्कूल एप पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। योजना के तहत कक्षा नौवीं से 12वीं तक पिछली कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाती है। प्रत्येक स्कूल में लड़के और लड़कियों की श्रेणी से एक-एक मेधावी विद्यार्थी को इसका लाभ मिलता है। स्कूलों को 30 नवंबर 2026 तक विद्यार्थियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड करना होगा, ताकि उन्हें समय पर छात्रवृत्ति दी जा सके। संवाद