गुरुग्राम। ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में हरियाणा सरकार की ओर से निरंतर पहल की जा रही हैं। इसी के दृष्टिगत औद्योगिक, वाणिज्यिक, सरकारी भवनों, शैक्षणिक और प्रौद्योगिकी में नवाचार अपनाने वाले उपभोक्ताओं को पुरस्कार दिया जाएगा। जिन्होंने बिजली/अन्य ईंधन बचाने के लिए अपने भवनों/इकाइयों में विभिन्न ऊर्जा संरक्षण उपायों को अपनाने में उत्कृष्टता हासिल की है। एडीसी सोनू भट्ट ने बताया कि राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार में भागीदारी के लिए वर्ष 2024-25 के दौरान की गई पहल के लिए पात्र उपभोक्ताओं की विभिन्न श्रेणियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए 6 जनवरी तक हरेडा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। संवाद