फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी में नमाज के विरोध में लगे जय श्रीराम के नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी में समुदाय विशेष के लोगों को इबादत के लिए अलग से कक्ष दिए जाने का विरोध शुरू हो गया है। यह कक्ष एक अगस्त को दिया गया था। मंगलवार को पहुंचे युवाओं ने विवि के अंदर जय श्रीराम के नारे लगाकर विरोध दर्ज कराया। इसकी खबर मिलते ही पुलिस और विवि प्रशासन हरकत में आया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खोजा, लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया। एसीपी सोहना नवीन संधू ने शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उमेश कुमार को मौके पर भेजा था, लेकिन वो भी खाली हाथ रहे।
विज्ञापन

एक अगस्त से यूनिवर्सिटी में मुस्लिम समुदाय के छात्रों के लिए एक अलग कक्ष आवंटित किया गया है। यूनिवर्सिटी की गैलरी में भी नमाज पढ़ने की बात कही जा रही है। इसे लेकर मंगलवार को हिंदू छात्र अक्रोशित हो गए और जय श्रीराम के नारे लगाते हुए वीसी ऑफिस, सहित रजिस्ट्रार ऑफिस के सामने भी गए। कुछ देर नारेबाजी करने के बाद सभी अपने अपने ठिकाने पर वापस चले गए।
पुलिस के मुताबिक यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पूरा घटनाक्रम बताकर खुद ही मामला शांत कराने का भरोसा दिलाया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि सोशल मीडिया पर नारे की बात सामने आई थी, लेकिन मौके पर कोई छात्र नहीं मिला। न ही किसी पक्ष से कोई शिकायत दर्ज कराई गई है। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार धीरेंद्र परिहार का कहना है कि वह एक बैठक में व्यस्त थे। सभी छात्रों को समझाबुझा कर शांत करा दिया गया है। भविष्य में ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें