फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: केंद्रीय मंत्री ने किया पुस्तकों का विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शुक्रवार को विजन अनलिमिटेड की दो नई पुस्तकों का विमोचन किया। यह कार्यक्रम गुरुग्राम के म्यूजियो कैमरा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुआ। ये पुस्तकें संस्था के पांच वर्षों के कार्यों, शोध और परिणामों को दर्शाती हैं। विजन अनलिमिटेड की स्थापना 2020 में नेत्र चिकित्सक डॉ. शिबाल भारतीय ने की थी। यह गैर-लाभकारी संस्था गुरुग्राम की शहरी अनौपचारिक बस्तियों में आफ्टर स्कूल क्लबों के हब-एंड-स्पोक नेटवर्क के माध्यम से काम करती है। स्थापना के बाद से 3,000 से अधिक बच्चों को सेवाएं प्रदान की जा चुकी हैं। राव इंद्रजीत सिंह ने संस्था के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में बातचीत और कहानी-वाचन के साथ संस्था के लिए धन उगाही भी की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें