फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नूंह हिंसा में घायल पुलिसकर्मियों से मिले केंद्रीय राज्य मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
राव इंद्रजीत ने पूछा हालचाल, जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नूंह हिंसा के दौरान घायल पुलिस कर्मी मेदांता अस्पताल में उपचाराधीन हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह शुक्रवार सुबह इन पुलिसकर्मियों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। राव इंद्रजीत सिंह ने अस्पताल का दौरा कर वहां इलाज के लिए भर्ती पुलिसकर्मियों से मुलाकात कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
मंत्री ने डॉक्टरों से बातचीत कर घायलों की मेडिकल स्थिति पूछी। मंत्री ने बताया कि 31 जुलाई को नूंह में हुई हिंसा के दौरान उपद्रवियों पर काबू करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। जहां कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। जिन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। इनमें से दो पुलिसकर्मियों को छोड़कर बाकी को छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने अपने गुरुग्राम दौरे के दौरान सोहना खंड के गांव लाखुवास में नूंह हिंसा में घायल हुए युवाओं की भी जानकारी ली। उनके परिजनों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। राव इंद्रजीत सिंह ने परिजनों को आश्वस्त किया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार के स्तर पर पीड़ित की जो भी संभव मदद होगी की जाएगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर गुरुग्राम के एसडीएम रविंद्र यादव, एसीपी ईस्ट डॉ. कविता, जिला समाज कल्याण अधिकारी जितेंद्र ढिल्लों सहित मेदांता प्रबंधन से कृष्ण लाल सहगल व पुलिसकर्मियों का इलाज कर रहे चिकित्सकों की टीम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें