फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद के बहाने ठग ने एटीएम बदलकर निकाले 47 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। एटीएम से रुपये निकालने के लिए महिला को अनजान शख्स से मदद लेना महंगा पड़ गया। आरोपी ने कार्ड बदलकर खाते से 47 हजार रुपये निकाल लिए। ठगी का अहसास होने पर महिला ने थाने में मामला दर्ज कराया। पालम विहार थाना प्रभारी संदीप ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, यूपी मैनपुरी निवासी माधुरी सेक्टर-22 के पीजी में किराए पर रहती हैं। कुछ दिन पहले रुपये की जरूरत पड़ने पर वह रोटरी पब्लिक स्कूल के पास स्थित ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के एटीएम पर रुपये निकालने गईं थीं। काम नहीं करने पर पीछे खड़े युवक ने मदद की पेशकश की तो उसने अपना कार्ड दे दिया। कुछ देर तक प्रयास करने के बाद वह एटीएम कार्ड देकर चला गया। पीड़िता जब वापस पीजी पहुंची तो उसके मोबाइल पर पांच बार में खाते से 47 हजार रुपये निकलने का संदेश आया। उसने इसकी जानकारी बैंक प्रबंधन को दी तो पता चला कि उसका कार्ड ही बदला हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें