फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फर्रुखनगर में उज्ज्वल दृष्टि हरियाणा अभियान का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उज्ज्वल दृष्टि हरियाणा अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान राष्ट्रीय अंधत्व एवं दृष्टिबाधितता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत शुरू किया गया। डॉ. कृष्णा मलिक ने बताया कि इस अवसर पर विशेष रूप से स्कूली बच्चों व बुजुर्गों की आंखों की जांच की गई और नजर दोष वाले 62 मरीजों को मुफ्त चश्मे वितरित किए गए। कुल 112 लोगों ने इस शिविर का लाभ उठाया। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अलका सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम वर्ष 1976 में शुरू हुआ था और 2017 में इसका नाम बदला गया। उन्होंने बताया कि भारत में 92 लाख लोग दृष्टिहीन और 3.5 करोड़ दृष्टिबाधित हैं। इस अवसर पर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नूपुर, डॉ. रूही, डॉ. प्रयास, डॉ. कनिका सहित आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें