फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खान में भरे पानी में डूबने से दो युवकों की मौत

Mon, 11 Sep 2023 11:28 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तावडू। उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहसोला पट्टी में स्थित एक पहाड़ की खान में रविवार शाम पानी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक छुट्टी के दिन दोस्तों के साथ से सेहसोला पट्टी में पहाड़ में घूमने पहुंचे थे।

सदर थाना पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक अयास (19) पुत्र कमरुद्दीन निवासी रोजका मेव और मेहताब (20) पुत्र मोहम्मद निवासी मोतीन बिहार अपने साथियों के साथ रविवार को शाम पांच बजे के करीब सेहसोला पट्टी पहाड़ में एक पुरानी खान के पास पहुंचे थे, जिसमें पानी भरा हुआ था। दोनों युवक पानी में नहाने के लिए उतर गए, लेकिन उन्हें पानी की गहराई का अंदाजा नहीं था। थोड़ी देर बाद डूबने लगे तो आवाज लगाना शुरू कर दी। बाहर खड़े साथियों ने भी शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की गहरे पानी में डूबकर मौत हो चुकी थी। इस दौरान भारी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय युवाओं ने ही पानी में कूदकर दोनों युवकों के शवों को किसी तरह बाहर निकाला। दो युवकों की खान के पानी में डूबने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दोनों ही युवक एक निजी कंपनी में काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी शिव ने बताया कि रविवार 5:30 बजे की करीब यह वारदात है। सेहसोला पहाड़ में एक खान बनी हुई थी, जिसमें बरसात के कारण गहरा पानी भरा था। दोनो युवक नहाने के लिए खान में उतरे, जिन्हें तैरना नहीं आता था और गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें