22 लाख रुपये की ठगी के मामले में फरीदाबाद साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू/नूंह। जिले के फिरोजपुर झिरका सदर थाना प्रभारी के कार्यालय से साइबर ठगी के दो आरोपियों सफवान खान और साबिर की गिरफ्तारी किया गया था। फरीदाबाद साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने 22 लाख रुपये की ठगी के मामले में इन आरोपियों को उस समय दबोचा जब वे थाना प्रभारी को गुलदस्ता देने पहुंचे थे। आरोपियों ने अक्टूबर 2024 में व्हाट्सएप पर एक व्यक्ति को अश्लील कॉल के जरिये ब्लैकमेल कर लगभग 32 लाख रुपये हड़प लिए थे। फरीदाबाद साइबर पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की लोकेशन फिरोजपुर झिरका थाने में ट्रेस की और उन्हें हिरासत में लिया। इस मामले में पहले तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। फरीदाबाद के पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर ठगी के दो आरोपियों को नह जिले के फिरोजपुर झिरका परिसर से गिरफ्तार किया गया था। पकड़े गए आरोपी थाने के नए एसएचओ को गुलदस्ता देने पहुंचे थे।