फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आयुध डिपो के दायरे में दो निर्माणाधीन भवनों को किया जमींदोज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिबंधित दायरे में न्यायालय ने लगा रखा है निर्माण पर प्रतिबंध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम क्षेत्र में अनधिकृत निर्माण पर निगम के पीले पंजे द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में निगम टीम ने दो अनधिकृत निर्माणाधीन भवनों को जमींदोज किया। सहायक अभियंता (अतिक्रमण) हितेष दहिया के नेतृत्व में कनिष्ठ अभियंता राहुल यादव, विनीत व राहुल शर्मा की टीम जेसीबी व पुलिस बल लेकर आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में स्थित शुक्र एंक्लेव में पहुंची।
आयुध डिपो के दायरे में प्रतिबंध के बावजूद दो नए भवनों का निर्माण किया जा रहा था। टीम ने जेसीबी की मदद से दोनों निर्माणाधीन भवनों को जमींदोज करने की कार्रवाई की। किसी भी प्रकार के विरोध की स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पुलिसबल मौजूद रहा। नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त डाॅ. नरेश कुमार के दिशा-निर्देश पर पूरी कार्रवाई संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में किसी भी प्रकार के नए निर्माण पर न्यायालय द्वारा प्रतिबंध लगाया हुआ है। न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालन करते हुए नगर निगम गुरुग्राम की टीमें इस क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही हैं। अगर कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार का नया निर्माण करता है, तो उस पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें