गुरुग्राम। जिले में डेंगू और मलेरिया का खतरा लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के दो नए मरीजों की पुष्टि की है। इसके बाद जिले में कुल 22 डेंगू के मरीज हो गए हैं। सोमवार को 154 लोगों के सैंपल की जांच की गई। इस दौरान नगर निगम और टीम ने अब तक 1361 घरों को नोटिस थमाया है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि गमलों, टायर या कूलर में पानी समय पर बदलना चाहिए। वहीं, आसपास की जगहों पर पानी जमा न होने दें। बुखार आने पर डॉक्टर से संपर्क करें। संवाद