फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मकान से दो मोबाइल, गहने और जरूरी दस्तावेज चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-5 थाना के अंतर्गत अशोक विहार फेज-3 एक्सटेंशन में एक मकान से दो मोबाइल, गहने और दो बैग चोरी कर लिए। बैगों में जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-5 थाने मेें अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। महेन्द्रगढ़ के बवाना गांव निवासी सतीश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अशोक विहार फेज-3 एक्सटेंशन में रहता है। 22 जनवरी की सुबह सतीश कुमार के घर से उसका व पत्नी का मोबाइल, दो बैग, सोने की चेन, सोने की एक जोड़ी बाली चोरी कर ली। बैगों में स्कूटी की आरसी, मकान की जीपीए के कागजात सहित अन्य दस्तावेज रखे थे। घर में चोरी होने की सूचना मिलने पर सेक्टर-5 थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल श्रीपाल ने बताया कि मकान से चोरी मामले की छानबीन की जा रही है। अभी चोरी करने वाले की पहचान नहीं हो सकी है। घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी, ताकि मकान से चोरी करने वाले का पता चल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें