गुरुग्राम। जालसाजों ने एक महिला के मोबाइल पर लिंक भेजकर दो लाख रुपये निकाल लिए। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना दक्षिण में शनिवार को एफआईआर दर्ज की है। सेक्टर-63 निवासी सुनैना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच सितंबर को उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से एक लिंक मिला। उसने गलती से लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके कुछ देर बाद ही इंडसइंड बैंक खाते से दो लाख रुपये डेबिट होने का मैसेज मिला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ब्यूरो