गुरुग्राम। शहर में शुक्रवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। पहले मामले में सेक्टर-52 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास अंबेडकर रोड पर तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। चक्करपुर निवासी सुभाष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बताया उनकी मां बिमला शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे चक्करपुर से वजीराबाद अपनी बेटी से मिलने जा रही थीं। वह अंबेडकर रोड, सीएनजी पंप के पास हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर-52 के बस स्टॉप के नजदीक सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान वाहन ने टक्कर मार दी। उनका इलाज चल रहा है। वहीं दूसरे मामले में रामपुरा-नौरंगपुर रोड पर एनएसजी गेट के पास पीछे से आए मिक्सर ट्रक की टक्कर ने बाइक को टक्कर मार दी। बामडौली निवासी सुबोध कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि वह सिग्नेचर ग्लोबल सेक्टर-79बी में फोरमैन के पद पर काम करता है। शुक्रवार की सुबह करीब 8:45 बजे जब वह रामपुरा-नौरंगपुर रोड पर एनएसजी गेट के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक टीएम मिक्सर ट्रक ने टक्कर मार दी। संवाद