संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। धुलंडी के दिन बिलासपुर से पटौदी रोड पर जा रही कार के अनियंत्रित होने से हुई दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। उपचार के लिए उनको अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार बिलासपुर-पटौदी रोड पर तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रहे चार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों की मौत हो गई जबकि बाकी दो का इलाज चल रहा है। फर्रुखनगर के हरीनगर डूमा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि नवीन अपने मामा के घर गया हुआ था। सोमवार 25 मार्च की सुबह करीब 10 बजे नवीन, हिमेश, मिंटू और अमित को बिलासपुर-पटौदी रोड पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे ये चारों घायल हो गए। हादसे में नवीन और अमित की मौत हो गई जबकि बाकी का इलाज चल रहा है। बिलासपुर थाना में कार सवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस टीम अब कार नंबर के आधार पर कार्रवाई कर रही है।