फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गोबर डालने को लेकर दो गुट भिड़े, एक युवक की मौत

Mon, 26 Jun 2023 07:51 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
- माहौल को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। गांव मोहम्मदपुर गुर्जर में रविवार शाम को उपले पाथने वाली जगह पर गोबर डालने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान सलमान के रूप में हुई है। मृतक के पिता की शिकायत पर सोहना शहर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मोहम्मदपुर निवासी ईसब ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी जरीना बीते रविवार शाम करीब चार बजे उपले पाथने वाली जगह से भैंस को लेकर घर की तरफ आ रही थी। इसी दौरान सुभान खान, राहुल, और नूरेन उनकी जगह पर गोबर डाल रहे थे। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी। लड़ाई का शोर सुनकर महिला के परिजन मौके पर पहुंचे तो पहले से ही थोड़ी दूरी पर मौजूद अकबर, खुर्शीद व अन्य ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले के दौरान महिला के बेटे सलमान की आंख पर चोट लग गई। वह हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे सफदरजंग के लिए रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र मान कहना है की घटना बीते रविवार की है। आरोपियों की तलाश जारी है। गांव में अप्रिय घटना न हो इसके पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें