फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: उत्तम नगर से दो भगोड़े नाइजीरियन को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। द्वारका जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने अदालत की सुनवाई में शामिल होने से बच रहे दो नाइजीरियन नागरिकों सोमादीना हिलेरी ऑगस्टिन और स्टेनली अनेक्वे को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि उत्तम नगर इलाके से दोनों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 36 साल के सोमादीना हिलेरी ऑगस्टिन को 2020 में विकासपुरी थाना पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था। उसके पास से हेरोइन मिली थी। जमानत पर बाहर आने के बाद वह सुनवाई में शामिल नहीं हुआ, जिसकी वजह से अदालत ने उसे 6 अप्रैल 2026 को भगोड़ा घोषित कर दिया था। वहीं 36 साल के स्टेनली अनेक्वे को निहाल विहार थाना पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जमानत पर बाहर आने के बाद वह भी सुनवाई में शामिल नहीं हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें